स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! बिहार में 19 समेत कुल 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मिली मंजूरी
Patna Desk: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बढ़ती संख्या के बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए देश भर में सिविल क्षेत्र के अंतर्गत 57 नए केंद्रीय विद्यालय (केवी) खोलने को मंजूरी दे दी है। 57 नए केवी स्कूल खोलने के लिए नौ वर्षों में करीब 5862.55 करोड़ रुपये (लगभग) फंड दिया जाएगा। इस 57 केन्द्रीय विधालय में 19 बिहार के विभिन्न जिलों में खोला जाएगा। नीचे सूची संलग्न किया गया है। बिहार विधान सभा चुनाव के पूर्व लिए गये निर्णाय से एनडीए को लाभ मिल सकता है।
आपको बता दें एनईपी 2020 के लिए अनुकरण करने वाले विद्यालयों के रूप में, पहली बार, इन 57 केवी को बालवाटिका, यानी 3 साल के आधारभूत चरण (प्री-प्राइमरी) के साथ मंजूरी दी गई है।
भारत सरकार ने रक्षा और अर्धसैनिक बलों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरणीय और अस्थानांतरणीय कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरे देश में नवंबर 1962 में केंद्रीय विद्यालय योजना को मंजूरी दी थी। जिसके बाद भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक इकाई के रूप में "केंद्रीय विद्यालय संगठन" की स्थापना की गई।
नए केंद्रीय विद्यालयों खुल रहे हैं। मंत्रालय और केंद्रीय विद्यालय संगठन को नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए रेगुलर रूप से प्रस्ताव प्राप्त होते रहते हैं। वर्तमान में, 1288 केंद्रीय विद्यालय कार्यरत हैं, जिनमें 3 विदेशी यानी मास्को, काठमांडू और तेहरान में स्थित हैं। 30 जून 2025 तक केवी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 13.62 लाख है।