आधा नवंबर बीता, लेकिन सर्दी का अहसास गायब, कड़ाके की ठंड के दिन इस बार कम

नवंबर आधा बीतने के बाद भी उत्तर भारत में दिन गर्म हैं। रात में भी ठंड का अहसास बहुत ज्यादा नहीं है
 

नवंबर आधा बीतने के बाद भी उत्तर भारत में दिन गर्म हैं। रात में भी ठंड का अहसास बहुत ज्यादा नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डीएस पई के मुताबिक, महीने के आखिरी 3-4 दिनों में देर रात और सुबह तापमान कुछ गिर सकता है। कड़ाके की ठंड दिसंबर के आखिरी सप्ताह से जनवरी की शुरुआत में महसूस होने के आसार हैं। 

पई का आकलन है कि दिसंबर-फरवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में कोल्ड-डे कम और शीतलहर का फैलाव सीमित रह सकता है। आईएमडी के नवंबर पूर्वानुमान में भी देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना थी।

प्रशांत महासागर में बहुत मजबूत अल नीनो नवंबर से दिसंबर तक बना रह सकता है। इसका असर ठंड के दिनों पर भी पड़ने की आशंका है। पई और स्मिता नायर के शोध में अल नीनो वर्षों में शीतलहर की गतिविधि कम होने का संबंध मिला। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ ठंड के दौर ला सकते हैं। आईएमडी का मौसमी आउटलुक नवंबर अंत में आएगा।

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान है। यह तूफान में तब्दील हुआ तो इसे 'अकवान' नाम मिलेगा। यह पूर्वी तट से टकराया तो एक माह के अंदर तीसरा तूफान होगा।