पटना में हिंदू शिवभवानी सेना का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार ‘रुद्र’ ने दी चेतावनी
Sep 26, 2025, 13:39 IST
Patna Desk: राजधानी पटना में हिंदू शिवभवानी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता महावीर मंदिर के पास एकत्र हुए। हाथों में “आई लव महादेव” लिखे पोस्टर लिए और जोर-जोर से “जय हिंदू, जय महादेव” के नारे लगाए।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ‘रुद्र’ ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “यह देश हिंदुओं का है और भगवान श्रीराम का है।”
लव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ समूह भड़काऊ पोस्टर और नारे लगाकर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे प्रयास विफल होंगे और हिंदू समाज इसकी अनुमति नहीं देगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि हिंदू शिवभवानी सेना समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाने और सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहेगी।