हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगदीशपुर में ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन
Jagdishpur, Bhojpur: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को जगदीशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। यह यात्रा वीर कुंवर सिंह के हाता से शुरू होकर झंझरिया पोखरा, डीएम रोड, मंगरी चौक, सदर बाजार, दुलौर मोड़, कोतवाली और थाना होते हुए स्वारथ साहू खेल मैदान में संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। देशभक्ति गीतों की धुन पर कार्यकर्ता जगह-जगह झूमते नजर आए। इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाएं, ताकि आजादी के अमृत महोत्सव को और भव्य बनाया जा सके।
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र साह ने किया। कार्यक्रम में महिला नेत्री सुषुमलता कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, आदित्य कुमार, संध्या सिंह, अरुण सिंह, नागेंद्र केशरी, अमर चौबे, विजय चौबे, अर्जुन प्रसाद, कुमार गौतम, राजकुमार पटवा, सुनील कुमार, संतोष केसरी, चंदन सिंह, श्रीमंत नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, नंद गोपाल प्रसाद, चंद्रभूषण ठाकुर, मनी सिंह राठौड़, पिंकू यादव, रंभा देवी, मीना देवी, विनय मिश्रा, रमेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, राकेश यादव, संजय केशरी, विवेक कुशवाहा, विनित राज सिंह, मिथिलेश यादव, रजत सोनी, कृपा शंकर गोस्वामी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।