IMD Weather Update: बिहार के कई हिस्सों में आज होगी बारिश, कल भी छाते की पड़ेगी जरूरत

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. राज्य के सीमांचल और कोसी क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे आज अररिया, पूर्णिया समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यह सिलसिला कल भी जारी रह सकता है, ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय छाता साथ रखने की सलाह दी गई है.
 

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. राज्य के सीमांचल और कोसी क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे आज अररिया, पूर्णिया समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार यह सिलसिला कल भी जारी रह सकता है, ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय छाता साथ रखने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी बिहार में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवा चलने की भी संभावना है. इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, हालांकि उमस बनी रह सकती है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

  • अररिया
  • पूर्णिया
  • किशनगंज
  • कटिहार
  • सुपौल
  • मधेपुरा (आसपास के इलाके)

अगले 24–48 घंटे का पूर्वानुमान

  • सीमांचल और कोसी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश
  • कहीं-कहीं बादल गरजने और तेज़ हवा चलने की संभावना
  • तापमान में हल्की गिरावट, लेकिन नमी बरकरार

किशनगंज-पूर्णिया में बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अपडेट के अनुसार, किशनगंज और पूर्णिया के कई इलाकों में दिन 9ः15 बजे तक बारिश की संभावना है. इससे पहले कटिहार और अररिया में भी बारिश अलर्ट जारी किया गया था. बता दें कि सीमांचल में 17 अप्रैल से मौसम के रुख में नर्मी आई है. जिससे इस इलाके के लोग गर्मी से थोड़ी राहत महशूस कर रहे हैं. लेकिन बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. सीमांचल में कल 19 अप्रैल को भी बारिश का पूर्वानुमान है.
  • दूसरी ओर मध्य और दक्षिण बिहार में गर्मी का प्रचंड रूप जारी है. शुक्रवार को कैमूर में 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. जबकि डेहरी में 41.6 डिग्री दर्ज हुआ है. वहीं, प्रदेश का अधिकतम तापमान 32.4 से 41.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. वहीं, अरवल और आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री के करीब बना रहा. शुष्क पछुआ हवाओं की गति ने वातावरण में जलन और बेचैनी को और बढ़ा दिया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

आज लू का अलर्ट

  • राज्य में गर्मी अपना और भी रौद्र रूप दिखा रही है. मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी है कि आज यानि 18 अप्रैल से बक्सर, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, गया और पटना सहित कई जिलों में भीषण लू चलने की प्रबल आशंका है. इन क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

सेहत का ऐसे रखें ख्याल
बिहार में एक तरफ 42 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी है और दूसरी तरफ बारिश का पूर्वानुमान. मौसम के इस उतार-चढ़ाव में शरीर बहुत जल्दी बीमार पड़ सकता है. खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन 5 बातों का ध्यान रखें:

  • भरपूर पानी और तरल पदार्थ लें: शरीर में पानी की कमी न होने दें. प्यास न लगे तब भी समय-समय पर पानी पीते रहें. ताज़ा फलों का रस, नारियल पानी, नींबू पानी या ओआरएस (ORS) का घोल लें ताकि इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे.
  • तापमान में अचानक बदलाव से बचें: धूप से घर लौटते ही तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं और न ही तुरंत एसी (AC) चलाएं. शरीर के तापमान को धीरे-धीरे सामान्य होने दें, वरना सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा बढ़ जाता है.
  • खान-पान में सावधानी: गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है, इसलिए हमेशा ताज़ा भोजन ही करें. बाहर के कटे हुए फल, खुली हुई चीजें या बासी भोजन से परहेज करें. बारिश की संभावना को देखते हुए पानी उबालकर पीना सबसे सुरक्षित है.
  • धूप से बचाव के उपाय: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से निकलने से बचें. यदि निकलना जरूरी हो, तो हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, सिर को कपड़े या छाते से ढकें और सनग्लासेस का प्रयोग करें.
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान: इस बदलते मौसम का सबसे बुरा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है. उन्हें धूप में न जाने दें और बुखार या सुस्ती जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. वज्रपात की आशंका होने पर खुले मैदान या पेड़ों के नीचे रुकने की गलती न करें.