दानापुर स्टेशन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और रूट में बदलाव से सफर पर असर...
Danapur: रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार दानापुर रेल मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में आज बदलाव किया गया है. कई ट्रेनों को रद्द (Cancelled) किया गया है, जबकि कुछ के रूट डायवर्ट किए गए हैं. यह बदलाव तकनीकी कार्य, लाइन मरम्मत या परिचालन कारणों से किया गया है. बिहार के दानापुर मंडल में रेलवे द्वारा ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है.
इसके लिए आज यानी 11 अप्रैल को कई स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग यानी एनआई का काम होगा. इसी कड़ी में 11 अप्रैल को किउल-मोकामा रेलखंड के कई स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जा रहा है. इस कार्य का उद्देश्य ट्रेनों की सुरक्षा और संचालन को अधिक प्रभावी बनाना है. हालांकि, इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
- (गाड़ी नंबर- 63331) किऊल-मोकामा मेमू कैंसिल रहेगी.
- (गाड़ी नंबर- 63332) मोकामा-किऊल मेमू कैंसिल रहेगी.
इन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव
- (गाड़ी नंबर- 13332) पटना-धनबाद एक्सप्रेसः आज यह ट्रेन बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, शेखपुरा, किऊल के रास्ते जाएगी. साथ ही बाढ़, मोकामा, हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा.
- (गाड़ी नंबर- 63209) देवघर-पटना मेमू: आज यह ट्रेन लखीसराय, शेखपुरा, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी. साथ ही मनकठा, डुमरी हाल्ट, बड़हिया, रामपुर डुमरा, हाथीदह, टाल जंक्शन, मोकामा, मोर, पुनारख, बाढ़ और अथमलगोला स्टेशनों पर नहीं ठहराव नहीं होगा.
इन ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल
- (गाड़ी नंबर- 18420) जयनगर-पुरी एक्सप्रेस: यह ट्रेन जयनगर से तीन घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी.
- (गाड़ी नंबर- 15658) कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस: यह ट्रेन कामाख्या से 2 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी.
ये ट्रेनें नियंत्रित कर चलाई जायेंगी
- (गाड़ी नंबर- 13208) पटना-जसीडीह एक्सप्रेस को रूट में 105 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
- (गाड़ी नंबर- 63210) पटना-देवघर मेमू को 35 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
- (गाड़ी नंबर- 63276) पटना-किऊल मेमू को 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
- (गाड़ी नंबर- 22843) बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस को 95 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
- (गाड़ी नंबर- 13208) पटना-जसीडीह एक्सप्रेस को 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.
- (गाड़ी नंबर- 22198) वीरांगना लक्ष्मीबाई-कोलकाता एक्सप्रेस को 125 मिनट नियंत्रित किया जाएगा.