गयाजी में जदयू के नगर प्रखंड अध्यक्ष मो. कासिफ अंसारी निर्विरोध चुने गए, विधायक मनोरमा देवी, जदयू युवा अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 

Gaya news: गया शहर के नगर प्रखंड क्षेत्र के बिथो शरीफ दरगाह के समीप स्थित एक निजी होटल में शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) का नगर प्रखंड सांगठनिक चुनाव-2026 जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी शिवपूजन प्रसाद, पर्यवेक्षक जहांगीर खान ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराई गई. 


चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की गई और इसमें संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित समय दोपहर 11:00 बजे से 12:30 बजे तक संपन्न कराई गई। नामांकन अवधि के दौरान केवल मोहम्मद काशिफ अंसारी ने ही अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


निर्धारित समय सीमा तक अन्य किसी भी प्रत्याशी द्वारा आवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोपहर 1 बजे औपचारिक घोषणा करते हुए मोहम्मद काशिफ अंसारी को जदयू नगर प्रखंड चंदौती का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, बीटीएमसी के सदस्य जदयू नेता अरविंद सिंह, जदयू के युवा जिलाध्यक्ष सह उप प्रमुख सतीश पटेल, जिला उपाध्यक्ष शहजाद शाह, मोहम्मद परवेज आलम, शहाबुद्दीन मोहम्मद, शफीक खुर्शीद, विकास कुमार, विपिन कुमार, वीरेंद्र सिंह, शमशेर आलम, दिग्विजय सिंह, सोलंकी शाहनवाज, मोहम्मद अरबाज, मुबाशिर हसन अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दास, देवनारायण प्रसाद, मुंतशिर अहमद, राजेंद्र दास, हुजैफा कादरी, विपिन कुमार, विकास कुमार, सूरज देव ठाकुर, छोटेलाल चौधरी, ललिता देवी, इरशाद अंसारी आदि मौजूद रहे.