पटना सिटी में रत्नेश कुशवाहा ने छठ व्रतियों के बीच बांटे सूप, नारियल और पूजन सामग्री

लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता के महापर्व छठ पूजा को लेकर पटना सिटी में सामाजिक सेवा का सिलसिला जारी है।
 

लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता के महापर्व छठ पूजा को लेकर पटना सिटी में सामाजिक सेवा का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रत्नेश कुशवाहा ने पटना सिटी के विभिन्न इलाकों में आयोजित छठ पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रमों में शामिल होकर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान काशी कुंज अपार्टमेंट, धवलपुरा पुलिस चौकी के समीप रामदेव महतो समता परिषद, सवारचक हाता में पान तांती समाज और भैंसानी टोला में मालसलामी सहयोग मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल और अन्य जरूरी पूजन सामग्री वितरित की गई।

इस मौके पर रत्नेश कुशवाहा ने सभी सामाजिक संस्थाओं और आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पर्व में जरूरतमंद व्रतियों की सहायता करना और उनके साथ खुशियां बांटना बेहद पुनीत कार्य है।

उन्होंने छठी मैया से सभी व्रतियों की मनोकामनाएं पूर्ण करने और बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की।