बिहार की खेती में महिलाओं का बढ़ता दबदबा: कृषि मंत्री ने कहा—महिला किसान बन रहीं विकास की नई धुरी
यह कार्यक्रम कृषि विभाग की पहल ATMA के स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें जिले की कई महिला किसानों ने भाग लिया।
महिला किसान बन रहीं कृषि की नई शक्ति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि आज बिहार की महिला किसान कृषि विकास की नई धुरी बनकर उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य की महिलाएं अब जैविक खेती, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और अन्य कृषि आधारित गतिविधियों के जरिए आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
सरकार बढ़ा रही महिलाओं की भागीदारी
कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। स्वयं सहायता समूहों और कृषि से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों का परिश्रम, धैर्य और समर्पण ही राज्य की कृषि व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है।
समाज के लिए बन रहीं प्रेरणा
राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार की महिला किसान अपने नवाचार और मेहनत के दम पर न केवल कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि जितनी मजबूत महिला किसान होंगी, उतनी ही मजबूत राज्य की कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी।