विवादों के बीच खगड़िया SP के पद से हटाए गए IPS भानु प्रताप सिंह, पुलिस मुख्यालय बुलाए गए

बिहार में पत्नी से विवाद को लेकर लगातार चर्चा में रहे IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया के पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया है.
 

बिहार में पत्नी से विवाद को लेकर लगातार चर्चा में रहे IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया के पुलिस अधीक्षक पद से हटा दिया गया है. सरकार ने उन्हें पटना स्थित पुलिस मुख्यालय बुला लिया है. उनकी जगह शिवहर के एसपी शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, मोहिबुल्ला अंसारी को शिवहर का नया एसपी बनाया गया है.

भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह ने उनके खिलाफ महिला थाने में शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए थे. वह इस मामले को लेकर पटना में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर भी बैठ चुकी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने पटना पुलिस मुख्यालय पहुंचकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी. पत्नी का आरोप है कि उनके पति उन्हें छह साल की बेटी से बात तक नहीं करने दे रहे हैं

इस पूरे विवाद के बीच अब सरकार ने भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में बुलाने का फैसला लिया है. हालांकि, पत्नी की शिकायत पर अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.