चारों सदनों का सफर, अब संसद में दमदार एंट्री: नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने पर सभापति की बड़ी सराहना

 
Bihar news: बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि करीब दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने विकास की नई इबारत लिखी है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से अब संसद की गरिमा और भी बढ़ेगी।

चारों सदनों के सदस्य बनने का गौरव

सभापति ने कहा कि नीतीश कुमार देश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने विधान परिषद्, विधान सभा, लोकसभा और अब राज्यसभा चारों सदनों में सदस्य रहने का गौरव हासिल किया है।

राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ेगी भूमिका
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में नीतीश कुमार का अनुभव न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए लाभकारी साबित होगा। यह बधाई संदेश नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक सफर और उनके योगदान की एक बड़ी सराहना के रूप में देखा जा रहा है।