कटिहार का मखाना अब दुनिया के मंच पर: सिंगापुर में भारत की पहचान बनेगी ‘मोसो इंटरनेशनल’

 
Bihar news: बिहार के कटिहार से निकलकर अब मखाना अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरने जा रहा है। जिले की उभरती स्टार्टअप कंपनी मोसो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (मोसो फूड्स) सिंगापुर में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित वैश्विक प्रदर्शनी फूड एंड होटल एशिया (FHA) Singapore 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यह आयोजन 21 से 24 अप्रैल तक सिंगापुर एक्सपो में होगा, जहां दुनिया भर के बड़े खरीदार, होटल चेन और फूड इंडस्ट्री के दिग्गज जुटेंगे।

कटिहार का मखाना अब ग्लोबल ब्रांड बनने की राह पर

मखाना उत्पादन के लिए पहले से ही पहचान बना चुका कटिहार अब वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर मोसो फूड्स अपने प्रीमियम मखाना उत्पादों की पूरी रेंज पेश करेगी, जिसमें 8 फ्लेवर वाले रोस्टेड मखाने, इंस्टेंट मखाना खीर प्रीमिक्स, मखाना पाउडर और एक्सपोर्ट क्वालिटी के अलग-अलग साइज शामिल हैं।

स्टार्टअप का लक्ष्य: एशिया के बाजार में एंट्री

कंपनी के संस्थापक गुलफराज ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि “आहार 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब हमारा फोकस दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजार पर है। FHA सिंगापुर जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर हिस्सा लेना हमारे लिए बड़ा अवसर है, जहां हम कटिहार के मखाने को वैश्विक पहचान दिलाना चाहते हैं।”

व्हाइट लेबलिंग और OEM सेवाओं पर भी जोर

मोसो इंटरनेशनल सिर्फ अपने ब्रांड ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए व्हाइट लेबलिंग और OEM (Original Equipment Manufacturer) सेवाएं भी पेश करेगी। इससे विदेशी ब्रांड्स के साथ साझेदारी के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

निर्यात और रोजगार को मिलेगा बूस्ट

इस अंतरराष्ट्रीय भागीदारी से बिहार के मखाना उद्योग को नई उड़ान मिलने की संभावना है। सिंगापुर, मलेशिया और अन्य एशियाई देशों में निर्यात के नए दरवाजे खुलेंगे, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और राज्य के एग्री-स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी।

बिहार से दुनिया तक: एक नई पहचान

कटिहार का मखाना अब सिर्फ एक स्थानीय उत्पाद नहीं, बल्कि वैश्विक ब्रांड बनने की ओर बढ़ रहा है। मोसो इंटरनेशनल की यह पहल न केवल जिले, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व और संभावनाओं का नया अध्याय साबित हो सकती है।