राबड़ी आवास के बाहर ‘कात्यायनी’ का जश्न! तेजस्वी यादव की बेटी हुई 3 साल की, पोस्टर ने खींचा सबका ध्यान

 
Bihar News: l

बिहार की सियासत के बीच आज एक खास पारिवारिक खुशी की चर्चा हो रही है। तेजश्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज तीन साल की हो गई हैं। इस मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों ने एक बड़ा और आकर्षक पोस्टर लगाकर जन्मदिन को खास बना दिया।

पोस्टर में तेजश्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव और दोनों बच्चे-कात्यायनी व इराज नजर आ रहे हैं। राहगीर और समर्थक पोस्टर देखकर परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

27 मार्च 2023 को गूंजी थी किलकारी

गौरतलब है कि 27 मार्च 2023 को पहली बार तेजस्वी यादव के घर किलकारी गूंजी थी, जब कात्यायनी का जन्म हुआ था। चैती नवरात्र के छठे दिन जन्म लेने के कारण उनका नाम ‘कात्यायनी’ रखा गया, जिसका धार्मिक महत्व भी खास माना जाता है।

अब तेजस्वी यादव दो बच्चों कात्यायनी और इराज के पिता हैं।

सोशल मीडिया पर छाया परिवार का प्यार

हाल ही में तेजस्वी और कात्यायनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों होली खेलते नजर आए। तेजस्वी अक्सर अपने पारिवारिक पलों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है।

उनकी पोस्ट में पिता-पुत्री का खास रिश्ता साफ झलकता है।

पिछले साल कोलकाता में हुआ था भव्य सेलिब्रेशन

पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन लालू परिवार ने कोलकाता में बड़े ही शानदार अंदाज में मनाया था। हालांकि इस बार पूरा परिवार पटना में मौजूद नहीं है, फिर भी समर्थकों ने अपने अंदाज में जश्न का माहौल बना दिया है।

इराज का भी खास नामकरण

बताते चलें कि 26 मई 2024 को तेजस्वी यादव के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम ‘इराज’ रखा गया। इस नाम का चयन भी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने धार्मिक आधार पर किया था।