पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, कानूनी प्रक्रिया के तहत किया आत्मसमर्पण

Bihar: अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. उनके खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. सरेंडर की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में हलचल बढ़ गई. खान सर से जुड़े मामले में पटना पुलिस पूरी तरह सतर्क है. सिविल कोर्ट परिसर के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
 

Bihar: फेमस शिक्षक और यूट्यूबर 'खान सर' ने शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) किया. वह अपने वकील के साथ अदालत पहुंचे, जहां उन्होंने संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की. सूत्रों के अनुसार, सरेंडर के बाद अदालत में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं. मामले को लेकर कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए हलचल रही। हालांकि, मामले के विस्तृत तथ्यों और अगली सुनवाई की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. 

अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. उनके खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. सरेंडर की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में हलचल बढ़ गई. खान सर से जुड़े मामले में पटना पुलिस पूरी तरह सतर्क है. सिविल कोर्ट परिसर के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ सादे लिबास में भी अधिकारी तैनात किए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, फैजल खान उर्फ खान सर कोर्ट परिसर के आसपास मौजूद हैं और उनकी कानूनी टीम हालात पर नजर बनाए हुए है.

2 जून को हुआ था विवाद

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद की शुरुआत 2 जून की रात कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग कैंपस में हुए बवाल से हुई थी. इसी मामले में दर्ज फायरिंग केस में पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को आरोपी बनाया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें शुक्रवार रात कई बार उनके कोचिंग संस्थान पहुंचीं, लेकिन वहां बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी. अब जानकारी मिल रही है कि खान सर अदालत में आत्मसमर्पण करने कोर्ट पहुंचे हैं. साथ ही उनके द्वारा अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल किए जाने की भी चर्चा है.