बिहार विधानसभा से ख्याति सिंह को भावभीनी विदाई, अब पटना हाईकोर्ट में निभाएंगी नई जिम्मेदारी

 
    •    स्पीकर ने अंगवस्त्र और बुके देकर किया सम्मानित
    •    निष्ठा और कार्यकुशलता के लिए सराहना, नए दायित्व के लिए दी शुभकामनाएं
Bihar News: बिहार विधान सभा में गुरुवार का दिन भावनात्मक रहा, जब सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव–सह–संयुक्त सचिव रहीं ख्याति सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

उन्हें डॉ. प्रेम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित किया। अब ख्याति सिंह पटना उच्च न्यायालय में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगी।

कार्यकाल की सराहना, सौहार्दपूर्ण व्यवहार की चर्चा
विदाई समारोह के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संयुक्त सचिव और प्रभारी सचिव के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन किया।

उन्होंने यह भी कहा कि ख्याति सिंह का व्यवहार हमेशा सहयोगात्मक और सौहार्दपूर्ण रहा, जिससे सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहा।

नई भूमिका के लिए जताया भरोसा
डॉ. प्रेम कुमार ने विश्वास जताया कि वे अपने नए पद पर भी इसी समर्पण और कुशलता के साथ कार्य करेंगी और नई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी।

गरिमामयी माहौल में हुई विदाई
इस मौके पर पूनम सिंहा सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने ख्याति सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।