पटना से अपहृत छात्र पीयुष जहानाबाद से बरामद, माकन मालिक के बेटे ने रची साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार 

 

राजधानी पटना में 13 वर्षीय एक बच्चा पीयुष कुमार बीते दिन 2 जुलाई से ही लापता हो गया था। जो पुलिस की मुस्तैदी के कारण 4 मई को मिल गया है। उसके मिलने की खबर से परिजनों में एकबार फिर से खुशियों की लहर दौड़ गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस की सहयोग और मीडिया के साथ से उन्हें पीयुष वापस मिला है। न्यूज हाट ने ही सबसे पहले पीयुष  के लापता होने की खबर को पूरी गंभीरता से लिया और तत्परता से प्रकाशित किया और पीयुष को खोजने  की मुहीम शुरू की थी जो सफल हुई। 

दरअसल, पूरा मामला पटना के राजीवनगर थाने का है। जहाँ जयप्रकाश नगर रोड के रहने वाले अशोक सिंह का बेटा पियुष कुमार 2 जुलाई से ही लापता था। पियुष के पिता ने बताया था  कि 2 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे पीयुष स्कूल के लिए निकला था। लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे तक घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि इसके बाद वो पीयुष के स्कूल Scholars Abode School  पहुंचे। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि पीयुष आज स्कूल आया ही नहीं था। जिसके बाद पीयुष की खोज-बिन शुरू की गई। रिश्तेदारों से भी बात की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने खोजबीन जारी की और जहानाबाद से खोज निकला।


स्कूल जाने के दौरान 13 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में तीन अपहरणकर्ता को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जनकारी के अनुसार एक अपराधी की गिरफ्तारी पीरबहोर इलाके से की गई है। आठवीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर जहानाबाद ले जाया गया। फिरौती की रकम का डिमांड किए जाने से पहले ही पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके से नशे के इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल जाने के क्रम में मकान मालिक का लड़का छात्र को उठाकर लिया। फिर किडनैप कर लिया गया। इस पूरे मामले में एक महिला को लाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।