नीतीश कुमार संग ललन सिंह और सम्राट चौधरी की हाईलेवल मीटिंग, बिहार में नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार!

 
Bihar political update: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी है। राजधानी पटना में लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन का खाका लगभग तैयार हो चुका है।

सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर अहम बैठक हुई। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) वहां से निकलकर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय Jha ने के आवास पहुंचे।

एक गाड़ी में पहुंचे सम्राट चौधरी के घर

करीब आधे घंटे की चर्चा के बाद ललन सिंह और संजय झा एक ही गाड़ी में सवार होकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पहुंचे, जहां तीनों नेताओं के बीच एक और अहम बैठक हुई।

मंत्रिमंडल और विभागों पर मंथन

सूत्रों के मुताबिक, सम्राट चौधरी के आवास पर करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में नई सरकार के गठन, संभावित मंत्रियों की सूची, विभागों के बंटवारे और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद जदयू को देने के मुद्दे पर भी बातचीत हुई, जो गठबंधन के भीतर संतुलन बनाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अंतिम चरण में सरकार गठन

लगातार हो रही इन हाई-लेवल बैठकों से संकेत मिल रहे हैं कि अब सरकार गठन अंतिम चरण में है और जल्द ही नई सरकार का पूरा खाका सामने आ सकता है।

बिहार की राजनीति में इस वक्त हर बैठक एक बड़ा फैसला तय कर रही है और आने वाले दिनों में राज्य को नई सरकार मिलने की तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है।