गयाजी में पीड़ित छात्रा का हाल जानने पहुंचे मेयर व पूर्व डिप्टी मेयर, बोले- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Gaya: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रा के उपचार में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसे सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं अस्पताल पहुंचे हैं. उन्होंने चिकित्सकों से भी मुलाकात कर बेहतर उपचार की व्यवस्था करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज छात्रा और उसके परिवार के साथ खड़ा है.
 

Gaya: गया कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा के दौरान पहली मंजिल से छलांग लगाकर घायल हुई छात्रा से शनिवार को गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव शहर के वाईट हाउस स्थित एक निजी नर्सिंग होम इलाजरत छात्रा नैना कुमारी एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

पीड़िता से मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने छात्रा के पिता को आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया. 

मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रा ने उन्हें बताया है कि वह कॉलेज प्रशासन की ओर से मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रही थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.

मेयर ने कहा कि छात्रा के बेहतर इलाज को लेकर उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की है और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

उन्होंने कहा कि छात्रा के परिवार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सहयोग किया जाएगा.

पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रा के उपचार में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसे सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं अस्पताल पहुंचे हैं. उन्होंने चिकित्सकों से भी मुलाकात कर बेहतर उपचार की व्यवस्था करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज छात्रा और उसके परिवार के साथ खड़ा है.

गौरतलब है कि शुक्रवार को गया कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी थी. गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले को लेकर छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न छात्र संगठनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.