कटिहार में नाबालिग के साथ दरिंदगी, बंदूक की नोक पर गैंगरेप 

 

बिहार के कटिहार में एक नाबालिक लड़की को दो युवकों नें पिस्टल की नोक पर जबरन कैद किया और फिर ले जाकर उसका गैंग रेप किया। वहशी लड़के सात घंटे तक उसे नोचते रहे। इस बीच लड़की ने उसे छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन उन लड़कों ने एक न सुनी। फिर रात करीब ढाई बजे लड़की को स्कूल में छोड़कर भाग गए। जैसे-तैसे लड़की अपने घर पहुंची तो उसने अपने साथ घटी दरंदिगी सुनाई। घटना की सूचना पर संबंधित गांव में आरोपियों के खिलाफ लोग आक्रोशित हो गये। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

 

 पुलिस को दिए आवेदन में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि सोमवार की शाम साढ़े छह बजे घर का कुछ सामान लेने बाजार गयी थी। इसी बीच दो युवकों ने उसे जबरन अपहरण कर लिया। इसके बाद मुंह में कपड़ा बांधकर गोद में उठाकर स्कूल के भीतर कमरे में ले जाकर एक लड़का ने पिस्टल दिखाकर डरा धमका कर दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

आरोपियों ने कहा कि हल्ला किया या दुष्कर्म की जानकारी किसी को दिया तो गोली मार कर हत्या कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि पिस्टल की नोंक पर रात दो बजे तक कई बार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान काफी गुहार लगाया। मगर आरोपियों ने एक नहीं सुनी। रात के करीब 2 बजे बाद आरोपियों ने उसे घटना स्थल एक स्कूल में छोड़कर भाग गया। इसके बाद रोते हुए वह अपने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

लड़की के घर पहुंचने के बाद उसने घटना के बारे में बताया तो परिजनों में आरोपी युवकों के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आरोपी अपने गांव व घर से फरार बताया जा रहा है। मामले में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की छानबीन करने की बात कह रहे हैं। पुलिस के पास मंगलवार को परिजन ने दोनों आरोपियों का नामजद युवकों के खिलाफ आवेदन पुलिस को दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।