दरभंगा में शोक का माहौल: BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के आवास पहुंचे CM नीतीश, दी श्रद्धांजलि

 

Bihar news: दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सराओगी के आवास पर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और उनकी माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार भी सरावगी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने भी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए आवास पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी भीड़ उमड़ी रही। पूरे माहौल में शोक और संवेदना का भाव साफ झलक रहा था।

राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री का दरभंगा पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि देना, इसे एक संवेदनशील और मानवीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।