जिंदगी की जंग हारे नीलेश मुखिया, 23 दिन बाद दिल्ली में निधन 
 

 

पटना के पाटलिपुत्रा इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े नीलेश मुखिया पर गोलियों की बौछार कर दी थी. इसके बाद नीलेश मुखिया की हालत काफी नाजुक थी. मगर अब नीलेश मुखिया जो है जो जिंदगी की जंग हार गए. आज सुबह दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. बीते 31 जुलाई को उन्हें बदमाशों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद पहले उन्हें पटना रूबन अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था. जिसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था.  


मालूम हो कि 31 जुलाई को पाटलिपुत्र थाने के लोयला हाइस्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने नीलेश मुखिया को सात गोलियां मारी थीं. बदमाशों ने नीलेश मुखिया को  संभलने का मौका तक नहीं दिया. बदमाशों ने पूर्व मुखिया नीलेश को चार से अधिक गोली मारी, जो गर्दन, छाती, पेट, कंधा और पैर में लगी.  गोली मारने के बाद 2 बाइक से आए 4 बदमाश P&M MALL की तरफ तेजी से भाग निकले. वैसे उनकी पत्नी सुचित्रा सिंह पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 22-B की पार्षद हैं. नीलेश खुद भाजपा के कार्यकर्ता हैं. पूर्व में अपने इलाके मुखिया भी रह चुके हैं.