लोहिया जयंती पर नीतीश का नमन, लेकिन सम्राट की गैरहाजिरी से गरमाई सियासत

 
Bihar news: नीतीश कुमार ने महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर पटना स्थित लोहिया उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

23 मार्च को आयोजित इस राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने लोहिया के विचारों और उनके समाजवादी योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

मंत्रियों और नेताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी और रामकृपाल यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सम्राट की गैरहाजिरी बनी चर्चा का विषय
हालांकि इस दौरान दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कार्यक्रम में नजर नहीं आए। उनकी अनुपस्थिति ने सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है, खासकर ऐसे समय में जब उन्हें संभावित मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम
समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और बिहार गीतों की प्रस्तुति दी। आरती-पूजन के साथ पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा।

एक ओर जहां लोहिया जयंती पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय रहा, वहीं दूसरी ओर सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।