अब गांवों की सड़कों पर भी ‘सिटी जैसी सेफ्टी’: क्रैश बैरियर, जेब्रा क्रॉसिंग और स्पीड साइन से बदलेगा सफर
‘सिर्फ सड़क नहीं, सुरक्षित सड़क’ पर जोर
सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत अब ग्रामीण सड़कों पर शहरों की तर्ज पर क्रैश बैरियर, स्टॉप साइन, जेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर, स्पीड लिमिट और जंक्शन अहेड जैसे जरूरी सुरक्षा संकेत लगाए जा रहे हैं। इससे तेज रफ्तार पर नियंत्रण के साथ रात और कोहरे में भी ड्राइविंग सुरक्षित होगी।
बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खास फोकस
स्कूल, अस्पताल, बाजार और चौराहों जैसे संवेदनशील स्थानों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जा रही हैं।
• राज्यभर में 36,495 स्थान चिन्हित
• 26,000 से अधिक जगहों पर निर्माण पूरा
इस पहल से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को सड़क पार करने में बड़ी राहत मिलेगी।
हादसों पर लगेगी लगाम
इन आधुनिक सुरक्षा उपायों से ग्रामीण इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। अब गांवों में सफर न सिर्फ आसान, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित होगा।
सरकार का लक्ष्य
हर ग्रामीण सड़क को सुरक्षित बनाना, ताकि लोग बिना डर के यात्रा कर सकें यही इस नई पहल का मुख्य उद्देश्य है।