पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बेतिया में विशेष पूजा-अर्चना, भाजपा नेताओं ने की दीर्घायु की कामना
कार्यक्रम में बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
रेणु देवी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है और प्रधानमंत्री लगातार देश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी देश उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, महामंत्री नीरज तिवारी, चंद्रशेखर सिंह, युवा नेता अभिषेक समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में हवन, पूजा-अर्चना और सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं देश की प्रगति की कामना की गई।