राजधानी पटना सहित 18 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’; तेज़ हवाओं के साथ बारिश और ओलों की चेतावनी, देश के कई हिस्सों में भी मौसम बदल रहा मौसम...
- खासकर बच्चों, बुज़ुर्गों और बाहरी श्रमिकों को मौसम की बदली हुई स्थिति के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है.
Bihar Weather Update: बिहार में आज मौसम का कहर..ऑरेंज अलर्ट
बिहार में आज मौसम ने अचानक करवट ली है, कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश, तूफानी हवाएँ और ओलावृष्टि का असर दिखा है. मौसम विभाग के डेटा के अनुसार लगभग 15 शहर और कई क्षेत्रों में तेज हवाएँ तथा ओले गिरने की स्थिति बनी हुई है. राज्य के 18 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन जिलों में तेज़ हवाएँ, गरज-चमक, ओलों के साथ तेज बारिश जैसी स्थितियाँ संभावित हैं.
शुक्रवार शाम से शुरू हुए शक्तिशाली अंधड़ और बारिश ने राज्य के करीब 15 शहरों को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्भाग्यवश, इस मौसमी आपदा के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात (ठनका) की चपेट में आने से अब तक दो लोगों की जान जाने की दुखद खबर है. मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बगहा, बेगूसराय और खगड़िया जैसे जिलों में शुक्रवार को जमकर ओले गिरे. समस्तीपुर के कई गांवों में तो 15 मिनट तक लगातार ओलावृष्टि होती रही, जिससे ऐसा लगा मानो सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई हो. इस बेमौसम मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है. खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल, आम के मंजरी (मोजर) और लीची के बागों को भारी नुकसान पहुंचा है.
आज इन 18 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने शनिवार (21 मार्च) के लिए बिहार के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार और समस्तीपुर शामिल हैं. इन इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी वज्रपात की आशंका है। वहीं, पटना, गया, भागलपुर और औरंगाबाद समेत शेष 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना बनी रहेगी.
- पटना और आसपास के जिलों में भी तेज हवाओं और बारिश की खबरें मिल रही हैं.
- हवा की रफ्तार लगभग 50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें और हल्की ढांचे प्रभावित हो सकते हैं.
- तापमान में गिरावट का रुझान भी देखा जा रहा है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है.
सतर्कता और सलाह
- IMD और स्थानीय मौसम विभाग लोगों को खुले में रहने, खेतों-खलिहानों में काम करने और कमजोर संरचनाओं के पास जाने से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं.
- खासकर बच्चों, बुज़ुर्गों और बाहरी श्रमिकों को मौसम की बदली हुई स्थिति के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है.
आज बिहार में मौसम की स्थिति सामान्य नहीं है, तेज आंधी, ओले, हवाएँ और बारिश की वजह से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. इस समय मौसम में अस्थिरता बनी हुई है और लोगों को चेतावनी दी गई है.