जनता दरबार में छलका दर्द- महिला की गुहार पर एक्शन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मौके पर DM को किया फोन

 
Bihar news: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व मंत्री विजय सिन्हा के जनता दरबार में उस वक्त भावुक माहौल बन गया, जब एक महिला अपनी जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंची और फूट-फूटकर रोने लगी।

एक करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी करीब एक करोड़ रुपये की जमीन जबरन लिखवा ली गई है। उसने साफ कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह वहां से नहीं जाएगी। उसकी बात सुनकर मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।

तुरंत एक्शन में दिखे डिप्टी सीएम

महिला की फरियाद सुनते ही विजय सिन्हा ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने महिला को शांत कराया और मौके पर ही संबंधित जिला अधिकारी (DM) को फोन लगाकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए।

DM से कराई सीधी बात

डिप्टी सीएम ने पीड़िता की सीधे DM से बात भी कराई और उसे अगले दिन जिला कार्यालय जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने को कहा, ताकि जल्द समाधान हो सके।

‘सहयोग कार्यक्रम’ में सुन रहे थे समस्याएं

बताया जा रहा है कि यह मामला ‘सहयोग कार्यक्रम’ के दौरान सामने आया, जहां डिप्टी सीएम लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान जमीन विवाद समेत कई गंभीर शिकायतें सामने आईं।