पटना डीएम ने बांध और संप हाउस का किया निरीक्षण, वाटर लेवल कम रखने का दिया गया निर्देश

 

पटना समेत पूरे बिहार में इस बार मानसून में अधिक बारिश होने की संभावना है। इसी सिलसिले में आज पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। अलग-अलग संप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दीघा बांध, एलसीटी घाट, राजापुल, बांस घाट, कलेक्ट्रेट घाट पर कर्मियों को अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया।

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बाढ़ के पूर्व की तैयारी को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। दीघा बांध से लेकर कलेक्ट्रेट घाट से आगे तक जो पटना शहर का सुरक्षा वॉल बना है। उसके बीच जो ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन हैं, उसका निरीक्षण कर रहे हैं। अभी तक तैयारी ठीक है और समय से है।

शहर में जल जमाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए समय पर ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन चलाने के लिए सबको अलर्ट किया जा रहा है। सभी लोगों को वाटर लेवल को कम से कम रखने का दिशा निर्देश दिया गया है।

डीएम ने बताया कि स्विस गेट का भी निरीक्षण किया गया है। सबकी ग्रीसिंग वगैरह हो गई है। जरूरत पड़ने पर गंगा के वाटर लेवल बढ़ने पर गेट को बंद कराया जाता है। उसकी भी जांच कराई गई है, पूरी तरह से फंक्शनल है। कुल मिलाकर अलर्टनेश की जांच की गई है। जो ठीक है।