पटना में 35 हाई मास्ट लाइट्स लगाने के लिए मिला 1.62 करोड़ का अनुदान, बांकीपुर की जनता ने नितिन नवीन का आभार जताया
बांकीपुर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एकत्रित होकर नितिन नवीन के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि नितिन नवीन के प्रयासों से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिलते रही है। उन्होंने कहा नवीन जी ने कई बार अपने संबोधन में कहा कि हाई मास्ट लाइट्स लगने से क्षेत्र में न केवल प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। विशेषकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर इन लाइट्स के लगने से रात्रि के समय आवागमन सुगम और सुरक्षित बनेगा। हाई मास्ट लाइट्स लगाना केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत पहल है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने आगे कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास करना नितिन नवीन की प्राथमिकता रही है। उनका कहना था कि हाई मास्ट लाइट लगने से न केवल शहर की सौंदर्यीकरण में वृद्धि होगी, बल्कि असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। साथ ही यह पहल स्मार्ट सिटी के मानकों के अनुरूप शहरी विकास को गति प्रदान करेगी। वहीं, जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नवीन जी का मानना है कि इस तरह का पहल पटना नगर निगम क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित होगी, जो शहर को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
गौरतलब हो कि पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधायक रहते हुए नितिन नवीन ने ही राजधानी पटना में 35 स्थलों पर हाई मास्ट लाइटनिंग लगाने की अनुसंशा की थी। उन्होंने कहा था कि राज्य के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत पटना नगर निगम क्षेत्र में 30 वार्डों में कुल 35 स्थलों पर लाइटों को लगाने पर कार्य किया जा रहा है।