गैस संकट पर सड़कों पर उतरे लोग! सिलेंडर रख NH जाम, मोतिहारी में हंगामा—SP का सख्त एक्शन

 
Bihar News: शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों का सब्र तोड़ दिया और मामला सड़क से सीधे कानून-व्यवस्था तक पहुंच गया। बरियारपुर चौक स्थित NH पर उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सिलेंडर रखकर जाम, प्रशासन के छूटे पसीने

गुस्साए लोगों ने गैस की कमी के विरोध में हाईवे को ही जाम कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।

SP का सख्त रुख—FIR और गिरफ्तारी के आदेश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाम और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

लापरवाही पर गिरी गाज

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती पदाधिकारी और ट्रैफिक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एसपी ने साफ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कालाबाजारी पर भी शिकंजा कसने की तैयारी

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी करने वाले वेंडरों के खिलाफ भी जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और अपनी समस्याओं को कानून के दायरे में रहकर उठाएं।