अयोध्या से मुंबई के लिए चलेगी अमृत भारत ट्रेन, वाराणसी से पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

 

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या से मुम्बई के लिए नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दावा किया है कि उनके प्रयास से यह सौगात अयोध्या को मिली है। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है।

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या से मुम्बई के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत एक्सप्रेस (संख्या 22111/22112) का संचालन 28 अप्रैल, 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। बताया जा रहा कि बनारस से दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित की जाएगी। जिससे नियमित यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। 

कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर शनिवार को डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने अयोध्या धाम जंक्शन का दौरा किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह ट्रेन लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी लगभग 26 घंटे 20 मिनट में तय करेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन होगी। ट्रेन अयोध्या धाम,→ सुल्तानपुर,→ प्रयागराज,→ जबलपुर व अन्य स्टेशनों से होकर मुंबई तक जाएगी। इसमें बेहतर सीटिंग/बर्थ, एलईडी लाइटिंग, सीसीटीवी, सुधरी हुई हाइजीनिक टॉयलेट की सुविधा रहेगी। यह स्लीपर और अनारक्षित कोच से युक्त रहेगी।

कानपुर शहर के 53 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने को लिए परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शनिवार को तड़के से ही शुरू हुआ जो देररात तक बना रहा। करीब तीस हजार परीक्षार्थियों की भीड़ सेंट्रल स्टेशन पहुंची। डिप्टी सीटीएम आकांशु गोविल ने तीन प्रयागराज व एक स्पेशल ट्रेन लखनऊ को चलाकर भीड़ नियंत्रित किया। इसके बावजूद परीक्षार्थी नियमित ट्रेनों से घरों को गए। आरपीएफ और जीआरपी जवान मुस्तैद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 12826 झारखंड संपर्क क्रांति और विक्रमशिला एक्सप्रेस का स्टॉपेज प्रयागराज करवाया ताकि भीड़ जा सके।

परीक्षार्थियों का रेला कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने लगा। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह 12 क्विक रिस्पांस और दस रस्सा टीमों के साथ सक्रिय हो गए। दो पारियों में परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर दो और शाम साढ़े पांच बजे परीक्षार्थियों की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ तो आकांशु गोविल, एसीएम पवन कुमार अन्य रेलवे अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।

फुटओवर ब्रिज से हर प्लेटफॉर्म पर जाने वाली सीढ़ियों पर दो जवान तैनात रहे जो परीक्षार्थियों को उन्हीं प्लेटफॉर्म पर जाने दे रहे थे, जहां से उनकी ट्रेन थी। सबसे ज्यादा भीड़ प्रयागराज की थी, इसलिए इस रूट पर तीन और शाम को लखनऊ रूट पर एक स्पेशल ट्रेन चलाकर परीक्षाथियों को रवाना किया गया। इसके अलावा, जोधपुर-हावड़ा, पनवेल एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, सीमांचल आदि में भी परीक्षार्थियों की भीड़ रही।