लकी ड्रॉ में पटना के राकेश बने विनर, ग्रेट ईस्टर्न ने दिया बाइक का तोहफा
Patna Desk: प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन ग्रेट ईस्टर्न ट्रेडिंग कंपनी की ओर से आयोजित लकी ड्रॉ में पटना के राकेश विजेता बने। उन्हें टू-व्हीलर बाइक इनाम में प्रदान की गई।
बाइक सौंपने के दौरान आयोजित समारोह में ग्रेट ईस्टर्न के पदाधिकारियों के साथ ही कई ब्रांड प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें हायर से अनिमेष जी व सुशांत कुमार, हिटाची से उत्तम राय व पवन जी, सोनी से संजय जी, गोदरेज से सुकृति संचय जी तथा आईएफबी से मनदीप जी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
ग्रेट ईस्टर्न के अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से यह स्कीम हर साल चलाई जाती है। इस वर्ष भी लकी ड्रॉ ऑफर दिवाली तक जारी रहेगा। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि हमेशा की तरह ग्राहकों को आकर्षक दाम पर इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें बेहतरीन सर्विस और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा।