8.55 करोड़ लोगों तक राशन, किसानों से हजारों करोड़ की खरीद… खाद्य विभाग का बड़ा दावा, कालाबाजारी पर कड़ा एक्शन
8.55 करोड़ लाभुकों तक पहुंचा राशन
विभाग के मुताबिक अब तक करीब 8 करोड़ 55 लाख लोगों तक खाद्यान्न वितरण किया जा चुका है, जिससे जन वितरण प्रणाली (PDS) और मजबूत हुई है।
धान खरीद में बड़ा रिकॉर्ड
31 मार्च तक 5.40 लाख से ज्यादा किसानों से 8807.47 करोड़ रुपये मूल्य का 36.79 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया। वहीं 25 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले 12.06 लाख मीट्रिक टन चावल संग्रहण केंद्रों में जमा कराया गया है।
गेहूं और मसूर खरीद पर फोकस
• गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल
• 1 अप्रैल से खरीद शुरू, 15 जून तक चलेगी
• अब तक 591 किसानों से 2617 मीट्रिक टन खरीद
• 10 अप्रैल से मसूर खरीद शुरू, लक्ष्य 32 हजार मीट्रिक टन
गैस सप्लाई सामान्य, घर बैठे मिलेगी सुविधा
विभाग ने बताया कि LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और बुकिंग के 3-4 दिन में सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है। उपभोक्ता अब IndianOil One, Hello BPCL और HP Pay ऐप के जरिए घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं।
कालाबाजारी पर सख्ती, हजारों छापे
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है:
• 25,560 निरीक्षण
• 1,662 सिलेंडर जब्त
• 114 मामलों में FIR दर्ज
सरकार ने संकेत दिया है कि किसानों के हित और उपभोक्ताओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। पारदर्शिता और सख्ती के साथ सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।