एकादशी पर पटना के खाटू श्याम मंदिर पहुंचे रत्नेश कुमार, श्याम बाबा का लिया आशीर्वाद
May 13, 2026, 19:41 IST
Patna News: एकादशी के पावन अवसर पर पटना सिटी स्थित राजा बाबू गली के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रत्नेश कुमार ने मंदिर पहुंचकर श्याम बाबा के दर्शन-पूजन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। रत्नेश कुमार ने कहा कि एकादशी का दिन भगवान की भक्ति और आत्मिक शांति का विशेष अवसर होता है।
पटना सिटी का खाटू श्याम मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां विशेष पर्वों और एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।