‘सड़क से समृद्धि’: 34,911 KM ग्रामीण रोड नेटवर्क ने बदली बिहार के गांवों की तस्वीर

 
Bihar news: बिहार के गांवों में अब विकास की रफ्तार सिर्फ कागजों पर नहीं, सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत राज्य में 34,911 किलोमीटर लंबा पक्का सड़क नेटवर्क तैयार हो चुका है, जिसने सुदूर बसावटों को मुख्य मार्गों से जोड़कर जनजीवन को नई दिशा दी है।

लक्ष्य बड़ा, उपलब्धि भी दमदार

योजना के तहत 31,717 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति मिली थी, जिनकी कुल लंबाई 43,586 किमी निर्धारित की गई थी। अब तक 21,462 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे हजारों गांव सीधे संपर्क में आ गए हैं।

अब रात में भी बेखौफ सफर

एक समय था जब गांवों तक रात में पहुंचना जोखिम भरा माना जाता था। कच्चे रास्ते और साधनों की कमी से लोग परेशान रहते थे। लेकिन अब पक्की सड़कों के जाल ने तस्वीर बदल दी है, रात में भी वाहन आसानी से गांवों तक पहुंच रहे हैं और लोगों की आवाजाही सुरक्षित हो गई है।

सड़क पहुंची तो बदली जिंदगी

इन सड़कों ने सिर्फ दूरी कम नहीं की, बल्कि गांवों की जिंदगी भी बदल दी है। बाजार, अस्पताल, स्कूल और शहरों तक पहुंच अब आसान हो गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना ने बिहार के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए ‘कनेक्टिविटी से समृद्धि’ का रास्ता खोल दिया है।