दाएं-बाएं बैठे नीतीश के नौकरशाहों पर सम्राट को हो पायेगा भरोसा !
सम्राट चौधरी के दाएं बैठे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बिहार सरकार के मुख्यसचिव प्रत्यय अमृत और बायीं ओर बैठे पूर्व मुख्यसचिव एवं वर्तमान में मुख्यमंत्री के सलाहकार दीपक कुमार की. बिहार सरकार में प्रत्यय अमृत और दीपक कुमार का कद किसी से छुपा हुआ नहीं है, जब नीतीश कुमार बिहार सरकार के मुखिया थे तब उन्होंने इन दोनों अधिकारियों पर जबरदस्त ऐतबार किया. अब जब सम्राट चौधरी सीएम बने हैं तो बताया जा रहा है कि फिर से ये अधिकारी सम्राट चौधरी की कोर टीम का हिस्सा होंगे. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परामर्शी और बिहार संग्रहालय के महानिदेशक तत्कालीन मुख्यसचिव अंजनी कुमार सिंह का पैठ बना हुआ है. वह 2005 से अबतक नीतीश के करीबी नौकरशाहों में अहम हिस्सेदार रहे हैं.
प्रत्यय अमृत का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ सब-डिवीजन के भरतपुरा गांव में हुआ. उनका परिवार पढ़ाई-लिखाई से जुड़ा रहा है. उनके पिता रिपुसूदन श्रीवास्तव बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे और बाद में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलपति भी रहे. मां कविता वर्मा भी एक प्रोफेसर थी.
परिवार में पढ़ाई का माहौल था जिसका असर उनके भाई-बहनों पर भी पड़ा. उनकी बहन प्रज्ञा रिचा भी आईपीएस हैं और मध्यप्रदेश में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं. उनके बड़े भाई प्रतीक प्रियदर्शी ने भारतीय संबद्ध सेवा में काम किया और अब ग्रेटर नोएडा के बीमटेक में एसोसिएट प्रोफेसर हैं.
प्रत्यय अमृत दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर हिंदू कॉलेज से स्नातक और प्राचीन इतिहास में स्नातकोत्तर किया, जहां वे टॉपर रहे. इतना ही नहीं उन्हें श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली में लेक्चरर की नौकरी ऑफर हुई लेकिन उन्होंने इसे ठुकराकर सिविल सेवा का रास्ता चुना. अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी एग्जाम पास की और वर्ष 1991 में आईएएस बने.
उनकी शादी दिल्ली विश्वविद्यालय में साथ पढने वाली उनकी क्लासमेट रत्ना अमृत से हुई है. रत्ना अमृत फिलहाल बी डी कॉलेज मीठापुर, पटना में प्राचार्य पद पर आसीन हैं. उनके दो बच्चे हैं. बेटी अपूर्वा ने भोपाल से लॉ में ग्रेजुएशन किया और बेटा अंशुमत ने टेनिस में ऑल इंडिया चैंपियनशिप जीते.
1994 बैच के आईएएस दीपक कुमार बिहार सरकार में मुख्य सचिव रह चुके हैं. फिलहाल वह मुख्यमंत्री के सालाहकार के तौर पर बिहार सरकार में काम कर रहे हैं. दीपक कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद और तेज-तर्रार अधिकारियों में गिने जाते थे. वे स्वास्थ्य सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रधान सचिव पद पर कार्य कर चुके हैं. नीतीश सरकार में दीपक कुमार का कद ऐसा था कि तमाम दूसरे अधिकारी भी उनसे राय लिया करते हैं. नीतीश कुमार के सलाहकार होने के कारण सरकार में इनकी बड़ी भूमिका रही है.
अब दीपक कुमार एनडीए सरकार के मुखिया सम्राट चौधरी की टीम में काम करेंगे. इस बीच नीतीश कुमार के नवरत्न नौकरशाहों में शामिल कई केन्द्रीय प्रतिनियुक्त पर जाने का जुगत भीड़ा रहे हैं तो कई चले भी गये हैं. ऐसे में नौकरशाहों की नयी टोली को अपनी सोंच और पार्टी के मनोभाव के अनुकूल सम्राट चौधरी को गांठना होगा, जो समय के साथ सामने आयेगा!