पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, जानिए पूरी खबर...

 

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है. पटना नगर निगम ने सफाईकर्मियों की जारी हड़ताल को खत्म कराने के लिए ठोस पहल की. सफाईकर्मियों की तीनों अहम मांगों को एकमत से मंजूरी दे दी गई, जिससे सफाईकर्मियों की नाराजगी खत्म हो गई है.

इससे पहले मंगलवार को मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें तीन मांगों पर सहमती बनीं. सीता साहू ने बताया था कि सभी 3 मांगों की स्वीकृति के लिए नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही थीं कि जल्द ही सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म हो जाएगी.

पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि नगर निकाय में काम करने वाले सफाईकर्मी और आउटसोर्सकर्मी सभी के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध है. दैनिक कर्मचारियों के समेकित वेतनमान को बदला जाएगा. उन्हें पर्मानेंट की तरह छुट्टी से लेकर ग्रेच्युटी तक की सारी सुविधाएं मिलेंगी. उन्हें बोनस भी दिया जाएगा.

नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मचारियों का धन्यवाद, जिन्होंने हम पर विश्वास किया. जो हमारे शहर को काम करते है, उनके लिए जो भी हमें निर्णय लेने होंगे, वो हम करेंगे. कई निर्णय पर सहमति दी गई है. कुछ के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया गया है. कुछ निर्णय ऐसे है, जिनके लिए हमें राज्यमंत्री परिषद की स्वीकृति जरूरी होगी.