नीतीश कैबिनेट की बड़ी कार्रवाई : शेखपुरा के कनीय असैनिक न्यायाधीश आनंद अभिषेक सेवा से बर्खास्त
Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसी बीच सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शेखपुरा में पदस्थापित परीक्ष्यमान असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) आनंद अभिषेक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विभागीय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक, यह फैसला विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिया गया। कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही आनंद अभिषेक की सेवा समाप्त मानी जाएगी। हालांकि बर्खास्तगी के पीछे के विस्तृत कारणों का आधिकारिक खुलासा अब तक नहीं किया गया है।
प्रशासनिक स्तर पर अहम माना जा रहा फैसला
जानकारों का कहना है कि न्यायिक सेवा में यह कदम प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। कैबिनेट बैठक में हुए इस निर्णय को राज्य सरकार की कठोर कार्यशैली और जवाबदेही की ओर एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।