राज्यसभा पहुंचते ही एक्टिव हुए शिवेश कुमार: विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात, सम्मान के साथ मिला ‘शुभकामनाओं का पैगाम’
यह मुलाकात पूरी तरह गरिमामय और आत्मीय माहौल में हुई, जहां अध्यक्ष ने पारंपरिक अंदाज में शिवेश कुमार का स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही गया का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी गईं।
डॉ. प्रेम कुमार ने इस अवसर पर शिवेश कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे राज्यसभा में बिहार के हितों को मजबूती से उठाएंगे।
साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित अन्य नेताओं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को भी बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस मुलाकात को सियासी हलकों में एक सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जहां नए प्रतिनिधि अपने संसदीय सफर की शुरुआत वरिष्ठ नेतृत्व के आशीर्वाद के साथ कर रहे हैं।