JDU बैठक से पहले श्रवण कुमार का बड़ा संकेत! ‘20 अप्रैल को होंगे अहम फैसले, शराबबंदी पर कोई समझौता नहीं’

 
Bihar News: बिहार की सियासत में 20 अप्रैल को होने वाली जेडीयू विधायक दल की बैठक को लेकर सियासी तापमान बढ़ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई इस बैठक में निश्चित तौर पर कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

शराबबंदी पर साफ संदेश
शराबबंदी कानून को लेकर उठ रही मांगों पर श्रवण कुमार ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि यह कानून महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर आधारित है और किसी के कहने मात्र से इसे हटाया नहीं जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि बिहार में शराबबंदी हर हाल में जारी रहेगी।

निशांत कुमार पर क्या बोले?
निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल न होने को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी के कई नेता चाहते थे कि वे सरकार में भूमिका निभाएं, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने यह भी माना कि कुछ नाराजगी हो सकती है, लेकिन ऐसे निर्णय हालात के अनुसार लिए जाते हैं।

सुरक्षा और आवास पर प्रतिक्रिया
नीतीश कुमार को मिली CRPF सुरक्षा और नए आवास को लेकर श्रवण कुमार ने इसे सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इस पर ज्यादा विवाद की जरूरत नहीं है।

आपको बता दें कि 20 अप्रैल की बैठक से पहले जेडीयू के भीतर हलचल तेज हो गई है और अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी आने वाले दिनों में कौन सा बड़ा राजनीतिक फैसला लेती है।