जन सुराज में ‘भूकंप’ के संकेत- प्रशांत किशोर को बड़ा झटका? करीबी नेताओं के BJP में जाने की अटकलें तेज
करीबी नेताओं के जाने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, जन सुराज के दो प्रमुख चेहरे विकास ज्योति और अपर्णा यादव-पार्टी छोड़कर BJP का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पोस्टर और सियासी हलकों में चर्चा ने इस खबर को हवा दे दी है।
पार्टी के मजबूत चेहरे रहे हैं दोनों नेता
विकास ज्योति और अपर्णा यादव को जन सुराज का मुखर चेहरा माना जाता है। दोनों नेता लगातार मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आवाज बुलंद करते रहे हैं और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।
अंदरूनी असंतोष बना वजह?
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो पार्टी के भीतर कुछ नेताओं में असंतोष पनप रहा है। संगठन की दिशा और भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कई नेता नए विकल्प तलाश रहे हैं। इसे पार्टी के अंदर ‘मोहभंग’ की स्थिति के रूप में देखा जा रहा है।
आधिकारिक चुप्पी बरकरार
फिलहाल न तो जन सुराज और न ही बीजेपी की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन जिस तरह से चर्चाएं तेज हैं, उसने बिहार की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर दी है।