सुरों की दुनिया में सन्नाटा! आशा भोसले के निधन पर डिप्टी CM विजय सिन्हा का भावुक श्रद्धांजलि संदेश
विजय सिन्हा ने कहा कि आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि भारतीय संगीत और कला जगत की मजबूत स्तंभ थीं। उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 11,000 से ज्यादा गीत गाकर न सिर्फ संगीत को समृद्ध किया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी बनीं।
मंगेशकर परिवार की मजबूत कड़ी थीं आशा जी
उन्होंने कहा कि आशा भोसले उस प्रतिष्ठित मंगेशकर परिवार की अहम कड़ी थीं, जिसने दशकों तक अपनी साधना से भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। स्वरकोकिला लता मंगेशकर के साथ उनकी जोड़ी ने कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
संगीत से बढ़कर था उनका योगदान
डिप्टी सीएम ने कहा कि आशा जी की पहचान केवल उनकी मधुर आवाज तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे देश के सांस्कृतिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ी थीं। जब भी देश को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने आगे बढ़कर योगदान दिया।
विजय सिन्हा ने कहा कि आशा भोसले का व्यक्तित्व और उनका योगदान हमेशा देश के सांस्कृतिक इतिहास में अमर रहेगा।