नैनीताल में मां नयना देवी के दरबार पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, पीएम मोदी के दीर्घायु और बिहार की समृद्धि की कामना की
विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन के बाद कहा कि मां नयना देवी का यह धाम देश के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां माता सती के नयन गिरे थे, जिसके कारण इस स्थान का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। श्रद्धालु यहां माता के पिंडी स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने पूजा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके लंबे और सफल नेतृत्व की प्रार्थना की।
इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने मां नयना देवी से बिहार में सुख, शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की भी कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए ईश्वर का आशीर्वाद सदैव आवश्यक है।
धार्मिक यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों पर दर्शन से आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है और समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए नई प्रेरणा प्राप्त होती है।