गया के एस.एस. अकादमी में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, छात्रों ने लिया देशसेवा का संकल्प

Gaya: खिजरसराय रोड स्थित शांति नगर के एस.एस. अकादमी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया. विद्यालय के डायरेक्टर सतेन्द्र कुमार ने तिरंगा फहराया. उन्होंने विद्यार्थियों को शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया.
 

Gaya: जिले के खिजरसराय रोड स्थित शांति नगर के एस.एस. अकादमी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सतेन्द्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के बाद डायरेक्टर सतेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी चाहिए।

समारोह में विद्यालय की चेयरमैन अर्चना कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ध्वजारोहण के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।