ड्यूटी से नदारद डॉक्टर पर सख्त एक्शन: सैलरी कटी, कारण बताओ नोटिस जारी
जिला स्वास्थ्य समिति, मुंगेर के सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि डॉक्टर की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल, 27 अप्रैल 2026 को एक हिंदी समाचार पत्र में इस हेल्थ सेंटर की बदहाल स्थिति जर्जर भवन, शौचालय और पानी की कमी को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी। उसी के जवाब में विभाग ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन की मरम्मत और शौचालय निर्माण का कार्य फंड उपलब्ध होते ही कराया जाएगा। फिलहाल मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को एक तरफ जवाबदेही तय करने की दिशा में कदम माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यह भी संकेत है कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की जरूरत अभी भी बाकी है।