गोपालगंज की एसडीएम और इंजीनियर पति के छह ठिकानों पर SVU की छापेमारी, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई?
बिहार में आय के ज्ञात स्रोत से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई ने गोपालगंज सदर की एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह (कुमारी प्रेरणा कुमार) और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार के छह ठिकानों पर एक साथ बड़ी छापेमारी की है.
यह कार्रवाई गोपालगंज सदर की एसडीएम/एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह और पटना में पथ प्रमंडल में कार्यरत उनके अभियंता पति रितेश कुमार के खिलाफ की गई है. विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की अलग-अलग टीमों ने पटना, रोहतास और गोपालगंज स्थित इनके कुल छह आवासीय और अन्य ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया है।
दानापुर के गोला रोड स्थित चंद्रशेखर रोड नंबर-1 में बने चार मंजिला आलीशान भवन में भी विजिलेंस टीम की छापेमारी जारी है. विजिलेंस टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों, कागजात और अन्य वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान एसडीएम आवास के बाहर सन्नाटा पसरा रहा. वहीं, एसडीएम कार्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. मीडिया कर्मियों के आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था.
इस दौरान दंपती की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गयी. शुरुआती जांच और छापेमारी के दौरान पता चला है कि दंपति के पास से लगभग 1 करोड़ 41 लाख 90 हजार रुपये की आय से अधिक अवैध संपत्ति का पता चला है.
एसवीयू को संबंधित दंपती के खिलाफ ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी. प्रारंभिक जांच में सामने आये तथ्यों के आधार पर एजेंसी ने तलाशी अभियान शुरू किया. छापेमारी के दायरे में दंपती से जुड़े आवासीय और अन्य ठिकानों को शामिल किया गया है.
तलाशी अभियान के दौरान जांच टीम संपत्ति के कागजात, जमीन-जायदाद, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि दंपती की कुल संपत्ति उनकी वैध आय के अनुरूप है या नहीं. इसके साथ ही संपत्ति अर्जित करने में इस्तेमाल किये गये धन के स्रोतों का भी सत्यापन किया जा रहा है.

जमीन, बैंक खातों और निवेश की पड़ताल
तलाशी अभियान के दौरान जांच टीम संपत्ति के कागजात, जमीन-जायदाद, बैंक खातों, निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि दंपती की कुल संपत्ति उनकी वैध आय के अनुरूप है या नहीं. इसके साथ ही संपत्ति अर्जित करने में इस्तेमाल किये गये धन के स्रोतों का भी सत्यापन किया जा रहा है.
आय से अधिक संपत्ति के मामलों में जांच एजेंसी संबंधित अधिकारी और उनके परिवार की आय, संपत्ति तथा खर्च का आकलन करती है. यदि वैध आय की तुलना में अधिक संपत्ति पायी जाती है और उसके स्रोत का संतोषजनक विवरण नहीं मिलता है, तो भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है.
एसवीयू की इस कार्रवाई से प्रशासनिक और इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े अधिकारियों के बीच हलचल है. तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल एसवीयू की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर जांच में जुटी हैं. तलाशी पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है. निगरानी विभाग के अधिकारी फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.