दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि देते-देते तेजस्वी की फिसली जुबान, जीतन राम मांझी को दे दी श्रद्धांजलि!
Bihar News: पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान संबोधन की शुरुआत में तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई और उन्होंने दशरथ मांझी की जगह दो बार केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का नाम ले लिया।
तेजस्वी यादव के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी बात को सुधारते हुए पर्वत पुरुष दशरथ मांझी को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
दशरथ मांझी ने गया के गेहलौर में पहाड़ काटकर रास्ता बनाने का असाधारण काम किया था। इसी वजह से उन्हें ‘माउंटेन मैन’ के नाम से जाना जाता है। 17 अगस्त 2007 को उनका निधन हुआ था और इस साल उनकी 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई। साथ ही पटना में उनकी प्रतिमा और आश्रम बनाने की बात कही।
हालांकि, कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी का नाम लिए जाने की गलती ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा जरूर तेज कर दी है।