RJD कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, लालू प्रसाद यादव ने किया ध्वजारोहण
Aug 15, 2026, 09:25 IST
Patna: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया।
इस मौके पर पार्टी कार्यालय में देशभक्ति का माहौल नजर आया। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। लालू प्रसाद यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।