बिहार में भ्रष्ट अफसरों की अब खैर नहीं! जून तक 80 रिश्वतखोर होंगे गिरफ्तार 

 

Bihar News: बिहार सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो अब बड़े एक्शन मोड में है। जून 2026 के अंत तक 80 भ्रष्ट लोकसेवकों को रंगे हाथ पकड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने साफ कहा है कि रिश्वत लेने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें दिन-रात काम कर रही हैं और फुलप्रूफ एक्शन प्लान तैयार किया गया है।

उन्होंने जनता से भी अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी घूस मांगता है तो तुरंत निगरानी विभाग को सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।