कांग्रेस और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की, वाटर कैनन का प्रयोग, कांग्रेस विधायक- सरकार हमें रोकना चाहती है...
Patna: पटना में एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्र मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करने निकले थे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ प्रदर्शनकारी राजापुर पुल और बोरिंग रोड चौराहे से होते हुए विधानसभा की ओर जा रहे थे। जिससे देख कर पुलिस-प्रशासन ने राजापुर पुल के पास बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। वहीं, कुछ छात्र बैरिकेड्स पर चढ़ गए। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया है।
जिसके बड़ा कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर ज़मीन पर बैठ गए और सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाने लगे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया। जो लगभग 45 मिनट तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। उनके कपड़े फाड़े गए यही नहीं बल्कि कुछ छात्रों को गिरस्तार भी किया है।
आपको बता दें कि, इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "हम सदन के अंदर SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें 2 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। अगर सरकार हमें रोकना चाहती है, तो रोक कर देख लें।
वाटर कैनन के इस्तेमाल पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने कहा, "जब भी आप कोई सवाल उठाते हैं, बिहार सरकार ऐसी दमनकारी स्थिति पैदा कर देती है। इसमें पुलिस की कोई गलती नहीं है। यह व्यवस्था की विफलता है।"