रामनवमी पर पटना में ट्रैफिक ‘अलर्ट मोड’ में! कई रास्ते बंद, जानिए कौन-सा रूट रहेगा आपके लिए सही
इन रास्तों पर सख्ती
शाम 5 बजे के बाद झांकियों के दौरान बेली रोड और बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की ओर ई-रिक्शा और ऑटो का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा कई मुख्य मार्गों पर वाहनों की एंट्री रोक दी गई है, ताकि शोभायात्रा सुचारू रूप से निकल सके।
पटना जंक्शन जाने के लिए अपनाएं ये रूट
रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ते सुझाए हैं:
• आर-ब्लॉक से जीपीओ फ्लाईओवर या चिरैयाटाड़ फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें
• करबिगहिया गेट से स्टेशन पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा
• गांधी मैदान जाने के लिए बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल का रास्ता अपनाएं
यहां मिलेगी पार्किंग सुविधा
भीड़ को देखते हुए शहर में कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है:
• मिलर हाईस्कूल मैदान (वीर चंद पटेल पथ)
• पथ परिवहन निगम कार्यालय परिसर
• मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स (VIP पार्किंग)
• जीपीओ मल्टी मॉडल हब (चार पहिया)
• बुद्धा स्मृति पार्क (दो पहिया)
महावीर मंदिर के लिए विशेष प्लान
महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आर-ब्लॉक के पास वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट से प्रवेश दिया जाएगा। वहां से कतारबद्ध तरीके से जीपीओ होते हुए मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।
दर्शन के बाद निकासी डाकबंगला या गोरिया टोली रोड की ओर से होगी, ताकि भीड़ का दबाव कम किया जा सके।
इन मार्गों से दूरी बनाएं
• आर-ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की ओर एंट्री बंद
• महावीर मंदिर से वीणा सिनेमा रोड तक नो-एंट्री
• डाकबंगला से स्टेशन के बीच यातायात पूरी तरह बंद
• बुद्ध मार्ग और अदालतगंज रोड पर विशेष प्रतिबंध लागू
रामनवमी के मौके पर पटना की सड़कों पर निकलने से पहले रूट प्लान करना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको ट्रैफिक जाम और परेशानी से बचा सकती है।